Breaking News
उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में प्रचंड गर्मी ने लोगों को किया परेशान, 40 डिग्री के पार पहुंचा तापमान 
सीएम धामी ने 31 मई तक ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन पूरी तरह बंद करने के दिए निर्देश
मोदी के नेतृत्व में विश्व में बज रहा भारत का डंका- महाराज
10 दिन के भीतर चारधामों में छह लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने किए दर्शन 
तमिल के बाद अब हिंदी में भी रिलीज होगी तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना की हॉरर कॉमेडी फिल्म अरनमनई 4
बेतहाशा गर्मी और लू ने जनजीवन किया अस्त-व्यस्त, इन राज्यों में  रेड अलर्ट जारी 
 स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया जैसी अनेक योजनाओं से भारत आगे बढ़ा है – मुख्यमंत्री धामी
गर्मियों में खाएं ये फल, पेट और दिमाग दोनों रहेगा ठंडा
चारधाम यात्रा – सीएम धामी ने व्यवस्थाएं बनाने के लिए स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार को लगाया मोर्चे पर, 03 दिन रुद्रप्रयाग में डालेंगे डेरा

आईपीएल 2024 के 43वें मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस होगी आमने- सामने 

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा मुकाबला 

नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 के 43वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत मुंबई इंडियंस के साथ होगी। इस सीजन हुई पहली भिड़ंत में मुंबई ने पंत की सेना को 29 रन से पटखनी दी थी। ऐसे में अपने होम ग्राउंड पर दिल्ली हार का हिसाब चुकता करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। दिल्ली ने लास्ट गेम में गुजरात टाइटंस को धूल चटाई थी। वहीं, मुंबई को राजस्थान के हाथों 9 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी।

दिल्ली और मुंबई के बीच रोमांचक मुकाबला अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दिल्ली के इस मैदान पर जमकर चौके-छक्कों की बरसात देखने को मिली है। गेंदबाजों के लिए इस ग्राउंड पर रनों पर लगाम लगाना काफी मुश्किल साबित हुआ है। दिल्ली और गुजरात के बीच खेले गए आखिरी मुकाबले में 40 ओवर में कुल 444 रन बने थे। दिल्ली द्वारा रखे गए 225 रन के लक्ष्य से गुजरात महज 4 रन ही दूर रह गई थी।

अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम ने अब तक कुल 86 मैचों की मेजबानी की है। इसमें से 39 में जीत पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के हाथ लगी है। वहीं, 46 मैचों में मैदान रनों का पीछा करने वाली टीम ने मारा है। यानी चेज करना इस ग्राउंड पर ज्यादा फायदे का सौदा नजर आता है।

दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 34 मैच खेले गए हैं। इनमें से मुंबई ने 19 मैचों जीत हासिल की है। वहीं, दिल्ली को 15 मैचों में जीत मिली है। मुंबई ने दिल्ली के खिलाफ खेले गए पिछले तीन मुकाबलों में जीत हासिल की है। वहीं, अरुण जेटली स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच 11 मैच हुए हैं। इनमें से मुंबई ने पांच और दिल्ली ने छह मैच जीते हैं।

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच लीग का 43वां मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।  मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर साढ़े तीन बजे से खेला जाएगा। टॉस उससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर तीन बजे होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top