Breaking News
लद्दाख पहुंचे पीएम मोदी, कारगिल वॉर मेमोरियल पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
जलाशयों की रॉयल्टी फ्री डिसिल्टिंग की बनेगी नीति
कारगिल विजय दिवस – सीएम धामी ने शहीद परिवारों के हित में की चार घोषणाएं
महिलाओं पर बढ़ते अत्याचारों को लेकर किया जाएगा ‘राष्ट्रीय व्यापी आंदोलन’
जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम के बीच छह किलोमीटर हिस्से में यमुना नदी ने दिखाया रौद्र रूप
महिला एशिया कप 2024- भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज 
नॉन स्टिक में बना खाना कर सकता है बीमार, टेफ्लॉन फ्लू का बढ़ रहा है खतरा, जानें कारण और इसके लक्षण
एक हजार अतिथि शिक्षकों की करायी जायेगी नियुक्ति- डॉ धन सिंह रावत 
दरबार हॉल’ और ‘अशोक हॉल’ के नाम में हुआ बदलाव, यहां जानें नए नाम

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से महाराज ने की भेंट, पांचों सीटों पर हैट्रिक लगाने पर दी बधाई

देहरादून। प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर जीत की हैट्रिक लगाने पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद भट्ट और संगठन महामंत्री अजेय कुमार से मुलाकात कर उन्हें जीत की बधाई दी।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को भाजपा कार्यालय पहुंचकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद भट्ट और संगठन महामंत्री अजेय कुमार से भेंट कर उनके कुशल नेतृत्व में पार्टी को पांचों लोकसभा सीटों पर मिली शानदार जीत के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल्याणकारी नीतियों, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा किए गए विकास कार्यों, पार्टी संगठन की रणनीतिक कुशलता, कार्यकर्ताओं कड़ी मेहनत और जनता के अपार प्यार और स्नेह का परिणाम है कि उत्तराखंड की पांचों सीटों पर तीसरी बार भाजपा का परचम लहराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top