Breaking News
अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करें युवा- रेखा आर्या
अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करें युवा- रेखा आर्या
उत्तराखण्ड में शुरू हुई प्री-एसआईआर प्रक्रिया
उत्तराखण्ड में शुरू हुई प्री-एसआईआर प्रक्रिया
डीएम सविन बंसल की त्वरित कार्रवाई- 24 घंटे में लिस्ट्राबाद स्कूल में नई शिक्षिका तैनात
डीएम सविन बंसल की त्वरित कार्रवाई- 24 घंटे में लिस्ट्राबाद स्कूल में नई शिक्षिका तैनात
यात्रियों से भरी वॉल्वो बस अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राले से टकराई, हादसे में चालक की मौत
यात्रियों से भरी वॉल्वो बस अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राले से टकराई, हादसे में चालक की मौत
मां कालिंका मेले की व्यवस्थाओं को लेकर महाराज ने दिये जिलाधिकारी को निर्देश
मां कालिंका मेले की व्यवस्थाओं को लेकर महाराज ने दिये जिलाधिकारी को निर्देश
टॉयलेट में फोन चलाना बढ़ा रहा 46% तक पाइल्स का खतरा, स्टडी में हुआ खुलासा
टॉयलेट में फोन चलाना बढ़ा रहा 46% तक पाइल्स का खतरा, स्टडी में हुआ खुलासा
वायु प्रदूषण को लेकर विपक्षी नेताओं ने संसद भवन परिसर में किया जोरदार प्रदर्शन
वायु प्रदूषण को लेकर विपक्षी नेताओं ने संसद भवन परिसर में किया जोरदार प्रदर्शन
नैनीताल पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों के हुए तबादले
नैनीताल पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों के हुए तबादले
धनुष–कृति की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, छह दिन में कमाए इतने करोड़
धनुष–कृति की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, छह दिन में कमाए इतने करोड़

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने एक और लिस्ट की जारी, जानें- किसे कहां से दिया टिकट

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने एक और लिस्ट की जारी, जानें- किसे कहां से दिया टिकट

नई दिल्ली। कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश और झारखंड के लिए लोकसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की है. कांग्रेस (Congress) ने झारखंड के गोड्डा से दीपिका सिंह पांडे की जगह प्रदीप यादव को अपना उम्मीदवार घोषित किया है. गोड्डा में प्रदीप यादव का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मौजूदा सांसद निशिकांत दुबे से होगा।

इस लिस्ट में कांग्रेस ने 11 उम्मीदवारों की घोषणा की है. जिसमें आंध्र प्रदेश की 9 और झारखंड की दो सीटों पर नामों का ऐलान किया गया है. पार्टी ने एक्स पर लिस्ट जारी करते हुए लिखा, ‘कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में आयोजित केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आंध्र प्रदेश और झारखंड के कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई है।

कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी को रांची सीट से चुनावी मुकाबले में उतारने की घोषणा की है. झारखंड में गठबंधन के सीट-बंटवारे समझौते के अनुसार, कांग्रेस सात सीट पर और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पांच सीट पर चुनाव लड़ेगी. गठबंधन के तहत राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी लेनिनवादी) को एक-एक सीट दी गई है।

वहीं, आंध्र प्रदेश की श्रीकाकुलम सीट से पेदादा परमेशवर राव, विजयनगरम से बोब्बिली श्रीनु, अमलापुरम (एससी) से जंगा गौथम, मछलीपट्टन से गोलू कृष्णा, विजयवाड़ा से वल्लुरु भार्गव, ओंगोल सीट से एडा सुधाकर रेड्डी, नांदयाल से जंगीति लक्ष्मी नरसिम्हा यादव, अनंतपुर से मल्लिकार्जुन वज्जला, हिन्दुपुर से समद शाहीन को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

लोकसभा चुनाव के लिए मतदान 19 अप्रैल से शुरू हो चुका है. पूरे देश में सात चरणों में मतदान होगा और नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे. पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को हुआ था, जब कुल 543 सीटों में से 102 पर वोट डाले गए थे।

आंध्र प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 एक ही चरण में 13 मई को होंगे. जबकि झारखंड में चौथे, पांचवें, छठे और सातवें चरण में संसदीय चुनाव होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top