Breaking News
अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करें युवा- रेखा आर्या
अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करें युवा- रेखा आर्या
उत्तराखण्ड में शुरू हुई प्री-एसआईआर प्रक्रिया
उत्तराखण्ड में शुरू हुई प्री-एसआईआर प्रक्रिया
डीएम सविन बंसल की त्वरित कार्रवाई- 24 घंटे में लिस्ट्राबाद स्कूल में नई शिक्षिका तैनात
डीएम सविन बंसल की त्वरित कार्रवाई- 24 घंटे में लिस्ट्राबाद स्कूल में नई शिक्षिका तैनात
यात्रियों से भरी वॉल्वो बस अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राले से टकराई, हादसे में चालक की मौत
यात्रियों से भरी वॉल्वो बस अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राले से टकराई, हादसे में चालक की मौत
मां कालिंका मेले की व्यवस्थाओं को लेकर महाराज ने दिये जिलाधिकारी को निर्देश
मां कालिंका मेले की व्यवस्थाओं को लेकर महाराज ने दिये जिलाधिकारी को निर्देश
टॉयलेट में फोन चलाना बढ़ा रहा 46% तक पाइल्स का खतरा, स्टडी में हुआ खुलासा
टॉयलेट में फोन चलाना बढ़ा रहा 46% तक पाइल्स का खतरा, स्टडी में हुआ खुलासा
वायु प्रदूषण को लेकर विपक्षी नेताओं ने संसद भवन परिसर में किया जोरदार प्रदर्शन
वायु प्रदूषण को लेकर विपक्षी नेताओं ने संसद भवन परिसर में किया जोरदार प्रदर्शन
नैनीताल पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों के हुए तबादले
नैनीताल पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों के हुए तबादले
धनुष–कृति की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, छह दिन में कमाए इतने करोड़
धनुष–कृति की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, छह दिन में कमाए इतने करोड़

मुख्यमंत्री धामी ने फरीदाबाद में भाजपा प्रत्याशी कृष्ण पाल गुर्जर को जिताने की अपील की

मुख्यमंत्री धामी ने फरीदाबाद में भाजपा प्रत्याशी कृष्ण पाल गुर्जर को जिताने की अपील की

एक ओर संस्कृति विरासत का सम्मान करने वाली भाजपा, तो दूसरी ओर मेरा और मेरे परिवार वाली कांग्रेस पार्टी- धामी

देहरादून/फरीदाबाद। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने करतार भडाना, फरीदाबाद (हरियाणा) में संसदीय क्षेत्र फरीदाबाद से भाजपा प्रत्याशी कृष्ण पाल गुर्जर के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि फरीदाबाद की जनता ने भाजपा प्रत्याशी कृष्ण पाल गुर्जर के बीते 10 वर्षो के विकास कार्य को देखा है। केंद्रीय मंत्री के रूप में कृष्ण पाल गुर्जर ने फरीदाबाद का नाम रोशन किया है। उन्होंने जनता से 25 मई को  कृष्ण पाल गुर्जर के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कर उन्हें भारी मतों से विजय बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत का डंका पूरे विश्व में बजा है। भारत हर क्षेत्र में विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने साइंस एंड टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बड़े-बड़े देशों को पीछे छोड़ दिया है। विकसित देश भी भारत के विकास को देखकर अचंभित हैं। दुनिया की बड़ी से बड़ी कंपनी भारत में आकर काम कर रही है जिससे भारत में रोजगार के अवसर बड़े हैं। भारत की अर्थव्यवस्था विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। प्रधानमंत्री ने अपने जीवन का हर पल देशवासियों को अपना परिवार मानकर उन्हें समर्पित किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  के नेतृत्व में गरीब कल्याण हेतु अनेकों योजनाएं लागू की हैं, जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, हर घर नल-नल से जल, आयुष्मान योजना, किसान समृद्धि योजना, पीएम आवास योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना जैसी अन्य कई योजनाओं ने करोड़ों लोगों की जिंदगी बदलने का काम किया है। उन्होंने कहा यह योजनाएं कांग्रेस की कागजी योजनाएं नहीं अपितु यह योजनाएं मोदी  की गारंटी हैं। मोदी  के नेतृत्व में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। देश में सीएए कानून लागू कर दिया गया है। कश्मीर से धारा 370 का खात्मा, तीन तलाक को बैन कर दिया गया है, भगवान श्री राम का अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण कार्य हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक ओर संस्कृति विरासत का सम्मान करने वाली भारतीय जनता पार्टी है तो दूसरी ओर मेरा और मेरे परिवार वाली कांग्रेस पार्टी है। उन्होंने कहा मोदी जी समान नागरिक संहिता लागू करने की बात करते हैं तो कांग्रेस मुस्लिम पर्सनल लॉ लागू करने की बात करती है। कांग्रेस कहती है देश के आर्थिक संसाधनों पर पहला अधिकार एक वर्ग विशेष का है। कांग्रेस अब पैतृक संपत्ति पर टैक्स लगाने की बात करती है। ये लोग आम जनता की आधी संपत्ति जब्त कर अपने पसंदीदा वोट बैंक को देने की बात करते हैं। परिवारवाद वाली पार्टियां ही भ्रष्टाचार में सबसे आगे हैं।

इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी  कृष्ण पाल गुर्जर, भाजपा नेता बच्चन सिंह आर्य, शिक्षा मंत्री हरियाणा श्रीमती सीमा, विधायक राजेश, नरेंद्र गुप्ता एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top