Breaking News
‘सूर्य देवभूमि चैलेंज’ का समापन, मुख्यमंत्री धामी ने प्रतिभागियों को किया सम्मानित
‘सूर्य देवभूमि चैलेंज’ का समापन, मुख्यमंत्री धामी ने प्रतिभागियों को किया सम्मानित
गरुड़चट्टी-नीलकंठ मोटर मार्ग का पैचवर्क हर हाल में 15 मई तक पूरा करें अधिकारी— डीएम
गरुड़चट्टी-नीलकंठ मोटर मार्ग का पैचवर्क हर हाल में 15 मई तक पूरा करें अधिकारी— डीएम
इंडियन प्रीमियर लीग 2026- मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला आज
इंडियन प्रीमियर लीग 2026- मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला आज
महिला आरक्षण पर विरोध करने वालों को जनता सिखाएगी सबक- रेखा आर्या
महिला आरक्षण पर विरोध करने वालों को जनता सिखाएगी सबक- रेखा आर्या
श्रीमद्भागवत जीवन को देती है सही दिशा और सकारात्मक ऊर्जा- मुख्यमंत्री धामी
श्रीमद्भागवत जीवन को देती है सही दिशा और सकारात्मक ऊर्जा- मुख्यमंत्री धामी
मुख्यमंत्री की घोषणाओं को मिली धरातल पर गति, कोटद्वार में सड़क व सेतु नेटवर्क सुदृढ़
मुख्यमंत्री की घोषणाओं को मिली धरातल पर गति, कोटद्वार में सड़क व सेतु नेटवर्क सुदृढ़
क्या आपका बच्चा भी अक्सर मोबाइल फोन से चिपका रहता है, तो जान लीजिये इसके गंभीर नुकसान
क्या आपका बच्चा भी अक्सर मोबाइल फोन से चिपका रहता है, तो जान लीजिये इसके गंभीर नुकसान
उधमपुर में बड़ा सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, कई लोगों के मारे जाने की आशंका
उधमपुर में बड़ा सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, कई लोगों के मारे जाने की आशंका
‘महावतार परशुराम’ का पोस्टर-टीजर रिलीज
‘महावतार परशुराम’ का पोस्टर-टीजर रिलीज

उत्तराखंड की पांच सीटों पर 55 उम्मीदवार लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

उत्तराखंड की पांच सीटों पर 55 उम्मीदवार लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

19 अप्रैल की सुबह 7 बजे से लेकर 1 जून 6:30 बजे सायं तक एग्जिट पोल पर प्रतिबंध

देहरादून। उत्तराखंड की सभी 5 सीटों पर 55 उम्मीदवार चुनावी अखाड़े में जूझेंगे। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि नामांकन की प्रक्रिया को पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि शनिवार की दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी का समय निर्धारित था। पूरे प्रदेश की पांच लोकसभा सीट में से केवल एक सीट अल्मोड़ा से निर्दलीय उम्मीदवार अर्जुन कुमार देव ने अपना नामांकन वापस लिया है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार अब प्रदेश की पांच लोकसभा निर्वाचन सीटों पर कुल 55 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। टिहरी सीट पर 11, पौड़ी गढ़वाल पर 13, अल्मोड़ा में 7, नैनीताल में 10 और हरिद्वार में 14 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एग्जिट पोल के निष्कर्ष का प्रकाशन और प्रसारण करना सम्पूर्ण चुनाव प्रक्रिया के दौरान पूर्णतः प्रतिबंधित होगा। उन्होंने कहा कि 19 अप्रैल 2024 के सुबह 7 बजे से लेकर 1 जून 2024, 6:30 बजे सायं तक एग्जिट पोल का प्रकाशन और प्रसारण करने पर प्रतिबंध होगा। इन प्रतिबंधों का सभी मीडिया हाउस को पालन सुनिश्चित करना होगा। इसके साथ ही, मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व से ओपिनियन पोल करना और उसके निष्कर्ष का प्रकाशन और प्रसारण करना भी पूर्णतः प्रतिबंधित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top