Breaking News
मंत्री रेखा आर्या ने अपने हाथों से बनाकर बच्चों को खिलाई खिचड़ी
मंत्री रेखा आर्या ने अपने हाथों से बनाकर बच्चों को खिलाई खिचड़ी
उत्तराखंड निकाय चुनाव- 23 जनवरी को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
उत्तराखंड निकाय चुनाव- 23 जनवरी को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
फिल्म ‘द राजा साब’ से प्रभास का नया पोस्टर जारी, रिलीज डेट भी हुई पोस्टपोन
फिल्म ‘द राजा साब’ से प्रभास का नया पोस्टर जारी, रिलीज डेट भी हुई पोस्टपोन
पौड़ी अस्पताल में कतिपय समस्याओं पर मुख्यमंत्री ने तलब की रिपोर्ट
पौड़ी अस्पताल में कतिपय समस्याओं पर मुख्यमंत्री ने तलब की रिपोर्ट
हरबर्टपुर में सीएम धामी के रोड-शो और जनसभा में उमड़ा जनसैलाब
हरबर्टपुर में सीएम धामी के रोड-शो और जनसभा में उमड़ा जनसैलाब
मौसम विज्ञान विभाग के 150वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने मिशन मौसम की शुरुआत की
मौसम विज्ञान विभाग के 150वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने मिशन मौसम की शुरुआत की
श्रद्धालुओं के लिए खोले गए आदिबदरी मंदिर के कपाट
श्रद्धालुओं के लिए खोले गए आदिबदरी मंदिर के कपाट
हाइड्रोजन युक्त पानी पीने के हैं कई फायदे, आइए जानते है इससे होने वाले स्वास्थ्य लाभ
हाइड्रोजन युक्त पानी पीने के हैं कई फायदे, आइए जानते है इससे होने वाले स्वास्थ्य लाभ
मकर सक्रांति के पावन पर्व को लेकर हरिद्वार पुलिस ने पूरी की तैयारियां, 8 जोन में बांटा गया मेला क्षेत्र
मकर सक्रांति के पावन पर्व को लेकर हरिद्वार पुलिस ने पूरी की तैयारियां, 8 जोन में बांटा गया मेला क्षेत्र

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने लॉन्च किया ‘रंगीन मछली’ ऐप

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने लॉन्च किया ‘रंगीन मछली’ ऐप

नई दिल्ली। केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन सिंह ने भुवनेश्वर स्थित भाकृअनुप-केंद्रीय मीठाजल जीवपालन अनुसंधान संस्थान (सीफा) में “रंगीन मछली” मोबाइल ऐप लॉन्च किया। यह ऐप प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) के सहयोग से विकसित किया गया है और सजावटी मत्स्यपालन क्षेत्र की जरूरतों को पूरा करने के लिए बनाया गया है। ऐप शौकीनों, एक्वेरियम शॉप मालिकों और मछली पालकों के लिए एक महत्वपूर्ण ज्ञान संसाधन प्रदान करता है।

इस कार्यक्रम में मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। अपने संबोधन में राजीव रंजन सिंह ने सजावटी मत्स्यपालन क्षेत्र के बढ़ते महत्व पर जोर दिया और इसे रोजगार सृजन और आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने एक्वेरियम के शौक को व्यापक रूप से बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

“रंगीन मछली” ऐप आठ भारतीय भाषाओं में सजावटी मछली प्रजातियों पर जानकारी प्रदान करता है, जिससे यह विभिन्न क्षेत्रों के लोगों के लिए सुलभ हो जाता है। ऐप में उपयोगकर्ताओं के लिए “एक्वेरियम शॉप्स ढूंढें” टूल जैसी सुविधाएं हैं, जो आस-पास की एक्वेरियम दुकानों का पता लगाने में मदद करती हैं। इसके अलावा, ऐप में मछली की देखभाल, प्रजनन और रखरखाव से संबंधित शैक्षिक मॉड्यूल भी उपलब्ध हैं। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top