Breaking News
अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करें युवा- रेखा आर्या
अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करें युवा- रेखा आर्या
उत्तराखण्ड में शुरू हुई प्री-एसआईआर प्रक्रिया
उत्तराखण्ड में शुरू हुई प्री-एसआईआर प्रक्रिया
डीएम सविन बंसल की त्वरित कार्रवाई- 24 घंटे में लिस्ट्राबाद स्कूल में नई शिक्षिका तैनात
डीएम सविन बंसल की त्वरित कार्रवाई- 24 घंटे में लिस्ट्राबाद स्कूल में नई शिक्षिका तैनात
यात्रियों से भरी वॉल्वो बस अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राले से टकराई, हादसे में चालक की मौत
यात्रियों से भरी वॉल्वो बस अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राले से टकराई, हादसे में चालक की मौत
मां कालिंका मेले की व्यवस्थाओं को लेकर महाराज ने दिये जिलाधिकारी को निर्देश
मां कालिंका मेले की व्यवस्थाओं को लेकर महाराज ने दिये जिलाधिकारी को निर्देश
टॉयलेट में फोन चलाना बढ़ा रहा 46% तक पाइल्स का खतरा, स्टडी में हुआ खुलासा
टॉयलेट में फोन चलाना बढ़ा रहा 46% तक पाइल्स का खतरा, स्टडी में हुआ खुलासा
वायु प्रदूषण को लेकर विपक्षी नेताओं ने संसद भवन परिसर में किया जोरदार प्रदर्शन
वायु प्रदूषण को लेकर विपक्षी नेताओं ने संसद भवन परिसर में किया जोरदार प्रदर्शन
नैनीताल पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों के हुए तबादले
नैनीताल पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों के हुए तबादले
धनुष–कृति की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, छह दिन में कमाए इतने करोड़
धनुष–कृति की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, छह दिन में कमाए इतने करोड़

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ‘मिशन मौसम’ को दी मंजूरी, जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटने में करेगा मदद

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ‘मिशन मौसम’ को दी मंजूरी, जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटने में करेगा मदद

2,000 करोड़ रुपये की लागत के साथ बनेगा ‘मिशन मौसम’ 

कैबिनेट ने ई-बसों की खरीद और संचालन के लिए  पीएसएम योजना को भी दी मंजूरी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अगले दो वर्षों के लिए 2,000 करोड़ रुपये की लागत के साथ ‘मिशन मौसम’ को मंजूरी दे दी। मिशन मौसम को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की ओर से कार्यान्वित किया जाएगा। इस मिशन के तहत भारत के मौसम और जलवायु-संबंधी विज्ञान, अनुसंधान एवं सेवाओं को प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए एक बहुआयामी और परिवर्तनकारी पहल की परिकल्पना की गई है। यह मौसम की चरम घटनाओं और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटने में नागरिकों सहित हितधारकों को बेहतर ढंग से तैयार करने में मदद करेगा।

यह महत्वाकांक्षी कार्यक्रम लंबे समय में समुदायों, क्षेत्रों और इकोसिस्टम की क्षमता एवं अनुकूलन को व्यापक बनाने में सहायता करेगा। इस मिशन के जरिये भारत, वायुमंडलीय विज्ञान, विशेष रूप से मौसम निगरानी, मॉडलिंग, पूर्वानुमान और प्रबंधन में अनुसंधान एवं विकास तथा क्षमता का तेजी से विस्तार करेगा। इसके तहत उन्नत अवलोकन प्रणालियों, हाईटेक कंप्यूटिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग जैसी  प्रौद्योगिकियों को एकीकृत करके अधिक स्पष्टता के साथ मौसम की भविष्यवाणी की जा सकेगी।

कैबिनेट ने 3,435.33 करोड़ रुपये खर्च  के साथ सार्वजनिक परिवहन प्राधिकरणों (पीटीए) द्वारा ई-बसों की खरीद और संचालन के लिए पीएम-ई-बस सेवा-भुगतान सुरक्षा तंत्र (पीएसएम) योजना को भी मंजूरी दे दी। इस योजना के तहत वित्त वर्ष 2024-25 से वित्त वर्ष 2028-29 तक 38,000 से अधिक इलेक्ट्रिक बसों (ई-बसों) की तैनाती की जाएगी।

वर्तमान में, पीटीए द्वारा संचालित अधिकांश बसें डीजल/सीएनजी पर चलती हैं, जिससे पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। दूसरी ओर, ई-बसें पर्यावरण के अनुकूल हैं और उनकी परिचालन लागत भी कम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top