Breaking News
हरिद्वार में बरसाती नाला आया उफान पर, कई वाहन बहे
मलबे में दबे मैक्स वाहन से एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
एलएसी के पास हुए हादसे में पौड़ी के भूपेंद्र सिंह नेगी हुए बलिदान 
“मन की बात” कार्यक्रम जनता से सीधे संवाद- महाराज
टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल मुकाबले में जीत के बाद कोहली और रोहित शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय से लिया संन्यास
उत्तराखण्ड में दो नई टाउनशिप विकसित कर पुराने शहरों का निखारेंगे स्वरूप- सीएम
टी20 विश्व कप 2024 – भारत ने दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर टी20 विश्व कप का जीता खिताब 
अयोध्या में रामपथ धंसने पर नाराज सीएम योगी ने PWD के 3 इंजीनियरों को किया सस्पेंड
सांसद अनिल बलूनी को ऐतिहासिक जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

1 जून को पर्यटकों के लिए खुलेगी विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी, ये रहेगा शुल्क

500 से अधिक प्रजाति के मिलेंगे फूल

गोपेश्वर। विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए इस वर्ष एक जून को खोल दी जाएगी। नंदा देवी राष्ट्रीय वन प्रभाग इन दिनों घाटी में पर्यटकों के स्वागत की तैयारियों में जुटा है। पर्यटकों व ट्रैकिंग के शौकीनों के लिए फूलों की घाटी काफी मुफीद होती है। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर घाटी में दुर्लभ हिमालयी वनस्पतियां पाई जाती हैं। यहां जैव विविधता का खजाना है। 500 से अधिक प्रजाति के फूल खिलते हैं।

उप वन संरक्षक बीबी मार्तोलिया ने बताया, घाटी में पहला दल घांघरिया से एक जून को रवाना किया जाएगा। दल को घाटी में ट्रैक के बाद उसी दिन वापस आना होता है। बताया, यहां के लोगों के लिए 200 रुपये और विदेशी नागरिकों के लिए 800 रुपये ईको ट्रैक शुल्क निर्धारित है। घांघरिया में टूरिस्ट गाइड की भी सुविधा उपलब्ध रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top