Breaking News
मंत्री प्रेमचंद को राहुल गांधी पर बोलने का कोई अधिकार नहीं – कांग्रेस
राहत के साथ आफत भी लाई बारिश, जगह-जगह जलभराव के साथ ही उफान पर पहुंचे नदी- नाले 
प्रधानमंत्री मोदी ने एनडीए सांसदों के साथ की बैठक, इन मुद्दों पर की चर्चा
पलायन रोकने के लिए फ्यूचर विजन के साथ करें काम- महाराज
‘थंगलान’ से सामने आई अभिनेता विक्रम की नई झलक, फिल्म की रिलीज की तारीख से भी उठा पर्दा
औपनिवेशिक कानून का दौर अब खत्म, देश में दंड की जगह मिलेगा न्याय- गृह मंत्री अमित शाह
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी
मानसून अवधि के दौरान जिला स्तरीय अधिकारियों के अवकाश पर लगी रोक
बरसात में घर से बाहर निकलें तो इन बातों का जरूर रखें ख्याल

सांसद अनिल बलूनी को ऐतिहासिक जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी यमुना पेयजल पंपिंग योजना के लोकार्पण के लिए सांसद अनिल बलूनी को दिया निमंत्रण

देहरादून/नई दिल्ली। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली में पौड़ी गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से सांसद अनिल बलूनी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उन्हें ऐतिहासिक जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अनिल बलूनी को मसूरी यमुना पेयजल पंपिंग योजना के लोकार्पण के लिए भी आमंत्रित किया।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा मसूरी में 144 करोड़ रुपए की मसूरी यमुना पेयजल पंपिंग योजना का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। उन्होंने कहा शीघ्र ही पेयजल पंपिंग योजना का लोकार्पण सांसद अनिल बलूनी और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जाएगा। उन्होंने मसूरी यमुना पेयजल पंपिंग योजना के लिए सांसद अनिल बलूनी का आभार भी प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top