Breaking News
महिला आरक्षण के विरोधी विपक्ष को जनता सिखाएगी सबक- रेखा आर्या
महिला आरक्षण के विरोधी विपक्ष को जनता सिखाएगी सबक- रेखा आर्या
‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट आई सामने, जानिये कब रिलीज होगी फिल्म
‘पति पत्नी और वो दो’ की नई रिलीज डेट आई सामने, जानिये कब रिलीज होगी फिल्म
सड़क सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, सभी विभाग समन्वय के साथ करें कार्य- डीएम
सड़क सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, सभी विभाग समन्वय के साथ करें कार्य- डीएम
पाचन संबंधी समस्याओं से लेकर डायबिटीज और सर्दी-जुकाम में भी फायदेमंद है अमरूद
पाचन संबंधी समस्याओं से लेकर डायबिटीज और सर्दी-जुकाम में भी फायदेमंद है अमरूद
मुख्यमंत्री धामी ने चार धाम जाने वाली बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
मुख्यमंत्री धामी ने चार धाम जाने वाली बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास में निकाला शहद
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास में निकाला शहद
श्री राम हमें मर्यादा, आदर्श जीवन, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं- गणेश जोशी
श्री राम हमें मर्यादा, आदर्श जीवन, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं- गणेश जोशी
सीएम धामी ने तात्या टोपे की पुण्यतिथि पर किया नमन, उनकी वीरता और बलिदान को किया याद
सीएम धामी ने तात्या टोपे की पुण्यतिथि पर किया नमन, उनकी वीरता और बलिदान को किया याद
आईपीएल 2026- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला आज
आईपीएल 2026- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला आज

हरिद्वार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, एक ही दिन में 31 लाख श्रद्धालुओं ने भरा गंगाजल

हरिद्वार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, एक ही दिन में 31 लाख श्रद्धालुओं ने भरा गंगाजल

भगवा रंग में रंगी धर्मनगरी, हर-हर महादेव के नारों से गूंजा वातावरण

अब तक 80 लाख से अधिक शिवभक्त लौटे गंतव्य की ओर

हरिद्वार। श्रावण मास की शुरुआत के साथ ही कांवड़ यात्रा ने रफ्तार पकड़ ली है। पहले ही सप्ताह में आस्था का जनसैलाब हरिद्वार से लेकर गंगनहर पटरी और नेशनल हाईवे तक उमड़ पड़ा है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच धर्मनगरी पूरी तरह शिवमय हो गई है। पुलिस प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 10 जुलाई से लेकर मंगलवार शाम 6 बजे तक कुल 80 लाख 90 हजार कांवड़ यात्री हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर लौट चुके हैं।

हालांकि, कांवड़ मेले की औपचारिक शुरुआत 11 जुलाई से मानी जा रही है, लेकिन श्रद्धालु उससे पहले ही हरिद्वार पहुंचने लगे थे। सोमवार शाम 6 बजे से मंगलवार शाम 6 बजे के बीच ही करीब 31 लाख श्रद्धालुओं ने हर की पैड़ी और अन्य घाटों से गंगाजल भरा।

हरिद्वार की सड़कें, गंगनहर किनारे की पटरी और हाईवे शिवभक्तों की कतारों से भर चुके हैं। भगवा वस्त्रधारी शिवभक्तों के “बोल बम”, “हर-हर महादेव” और “बम बम भोले” के जयघोष से संपूर्ण वातावरण गूंज रहा है।

भीड़ को नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ तैनात है। श्रद्धा और सुरक्षा दोनों को संतुलित रखने की चुनौती को प्रशासन अब तक बखूबी संभाल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top