Breaking News
देहरादून में नामी खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, होटल, रेस्तरां, आउटलेट और शिक्षण संस्थानों के किचन से सैंपलों की जांच
पेरिस पैरालंपिक 2024- शॉटपुट एफ57 स्पर्धा में होकाटो होतोजी सीमा ने कांस्य पदक किया अपने नाम 
जम्मू में पहली बार भारत के संविधान के अंतर्गत होगा मतदान – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
मानसून के बाद श्री बदरीनाथ -केदारनाथ धाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या में हो रही आशातीत वृद्धि- अजेंद्र अजय
विश्वक सेन ने किया नई फिल्म वीएस13 का ऐलान, प्री-लुक पोस्टर भी आउट
16 वर्षीय किशोर ने छह साल की बच्ची के हाथ और मुंह बांधकर किया दुष्कर्म
स्वास्थ्य विभाग को और मिले 197 सीएचओ
उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव- खत्म हुआ इंतजार, अब इस माह में होंगे चुनाव 
गाजर खाने के एक नहीं कई हैं फायदे, जान लेंगे तो हो जाएंगे हैरान

गृह मंत्री अमित शाह ने गठबंधन पर साधा निशाना, बताया झूठ की फैक्टरी

उत्तर प्रदेश। कासगंज पहुंचे  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने गठबंधन को झूठ की फैक्टरी बताया। उन्होंने विकास की योजनाएं गिनाईं। इसके साथ ही दो चरण के मतदान में सौ सीटें जीतने का दावा किया। उन्होंने कहा कि एटा कासगंज की जनता से भाजपा प्रत्याशी राजू भैया को जिताने की अपील की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि “मैं अखिलेश यादव से पूछना चाहता हूं कि आपको प्राण-प्रतिष्ठा का निमंत्रण मिला था या नहीं? राहुल बाबा को भी पूछना चाहता हूं… सोनिया गांधी को भी मिला, मल्लिकार्जुन खरगे को भी मिला, अखिलेश और डिंपल यादव को भी मिला लेकिन कोई अयोध्या नहीं गया।

राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा में जो लोग नहीं गए हैं उन्हें मालूम है कि हम वो लोग हैं जिन्होंने कारसेवकों पर गोली चलाई थी… कारसेवकों पर गोली चलाने वाली पार्टी, समाजवादी पार्टी को वोट देना है या राम मंदिर बनाने के लिए अपनी सरकारें कुर्बान करने वाली पार्टी, भाजपा को वोट देना है, ये निर्णय आपका है।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top