Breaking News
देहरादून में नामी खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, होटल, रेस्तरां, आउटलेट और शिक्षण संस्थानों के किचन से सैंपलों की जांच
पेरिस पैरालंपिक 2024- शॉटपुट एफ57 स्पर्धा में होकाटो होतोजी सीमा ने कांस्य पदक किया अपने नाम 
जम्मू में पहली बार भारत के संविधान के अंतर्गत होगा मतदान – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
मानसून के बाद श्री बदरीनाथ -केदारनाथ धाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या में हो रही आशातीत वृद्धि- अजेंद्र अजय
विश्वक सेन ने किया नई फिल्म वीएस13 का ऐलान, प्री-लुक पोस्टर भी आउट
16 वर्षीय किशोर ने छह साल की बच्ची के हाथ और मुंह बांधकर किया दुष्कर्म
स्वास्थ्य विभाग को और मिले 197 सीएचओ
उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव- खत्म हुआ इंतजार, अब इस माह में होंगे चुनाव 
गाजर खाने के एक नहीं कई हैं फायदे, जान लेंगे तो हो जाएंगे हैरान

पीएम मोदी ने सहारनपुर में जनसभा को किया संबोधित, कहा- मैं देश को झुकने नहीं दूंगा….

हमने प्राथमिकता पर गरीब को पक्का घर, शौचालय दिया- पीएम मोदी

कांग्रेस सरकार जो वर्षों से नहीं कर पाई वो भाजपा ने कर दिखया – पीएम मोदी

सहारनपुर। पीएम मोदी ने सहारनपुर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मां शाकंभरी को नमन करते हुए कहा कि हिंदुस्तान के हर कोने में शकित की उपासना आध्यात्मिक हिस्सा है। क्या कोई शक्ति को खत्म कर सकता है। जिन लोगों ने शक्ति को नष्ट किया उनका क्या हाल हुआ है वह इतिहास में अंकित है। पीएम मोदी ने कहा कि महागठबंधन शक्ति के खिलाफ है, मैं देश को झुकने नहीं दूंगा। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ देशवासियों के वोट की ताकत है। देश के कोने से एक आवाज आ रही है। फिर एक बार मोदी सरकार। पीएम मोदी ने कहा कि देशहित से बड़ा कुछ नही हो सकता। मिशन के लिए लोग भाजपा से जुड़ते हैं।

इस दौराना उन्होंने कहा कि हमने प्राथमिकता पर गरीब को पक्का घर, शौचालय दिया। गरीबों को बिजली और मुफ्त राशन दिया। पांच लाख मुफ्त इलाज की सुविधा दी। 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकल पाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार जो वर्षों से नहीं कर पाई वो भाजपा ने कर दिखया है। कांग्रेस ने कमीशन खाने को ही प्राथमिकता दी। पीएम ने कहा कि हमने तीन तलाक की प्रथा का अंत किया है। तीन तालाक से मुस्लिम महिलाओं को ही नहीं बल्कि हर बेटी को लाभ मिला है। पूरे मुस्लिम परिवार को बचाया है। मुस्लिम समाज की बेटी मोदी को आशीर्वाद देकर रहेगी। कहा कि सहारनपुर की लकड़ी की ख्याति है। योगी हो या मोदी आपके उत्पादों की बिक्री बढाना चाहते हैं। एक जिला एक उद्योग नीति लेकर आये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top