Breaking News
देहरादून में नामी खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, होटल, रेस्तरां, आउटलेट और शिक्षण संस्थानों के किचन से सैंपलों की जांच
पेरिस पैरालंपिक 2024- शॉटपुट एफ57 स्पर्धा में होकाटो होतोजी सीमा ने कांस्य पदक किया अपने नाम 
जम्मू में पहली बार भारत के संविधान के अंतर्गत होगा मतदान – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
मानसून के बाद श्री बदरीनाथ -केदारनाथ धाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या में हो रही आशातीत वृद्धि- अजेंद्र अजय
विश्वक सेन ने किया नई फिल्म वीएस13 का ऐलान, प्री-लुक पोस्टर भी आउट
16 वर्षीय किशोर ने छह साल की बच्ची के हाथ और मुंह बांधकर किया दुष्कर्म
स्वास्थ्य विभाग को और मिले 197 सीएचओ
उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव- खत्म हुआ इंतजार, अब इस माह में होंगे चुनाव 
गाजर खाने के एक नहीं कई हैं फायदे, जान लेंगे तो हो जाएंगे हैरान

केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बोले गुरू अन्ना हजारे, उनके कर्मों की वजह से हुए अरेस्ट

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ED ने 21 मार्च की शाम को गिरफ्तार कर लिया। सीएम की गिरफ्तारी के बाद देशभर के राजनेताओं ने अपने बयान दिए। केजरीवाल के गुरु अन्ना हजारे ने अरविंद की गिरफ्तारी पर कहा कि हम शराब के खिलाफ थे। अरविंद भी उसमें हमारा साथ देते थे। उन्होंने जो शराब नीति बनाई उसे मुझे बहुत दुख हुआ। मैंने उसके लिए उन्हें पत्र भी लिखा था। उनकी जो यह गिरफ्तारी हुई है उनके कर्मों की वजह से हुई है। अब जो होगा वह कानून देखेगा।

अन्ना हजारे ने कहा, केजरीवाल मेरे साथ काम करता था। हम लोगों ने शराब के बारे में आवाज उठाई थी। आज वो शराब नीति बना रहा है। लेकिन करेगा क्या सत्ता के सामने। कुछ नहीं कर सकता है।

अब अरविंद केजरीवाल से ED के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। अब तक के कविता से जो अबतक पूछताछ की गई है उस आधार पर पूछताछ की जा रही है। कल के कविता की रिमांड खत्म हो रही है। सूत्रों ने बताया कि कविता की रिमांड की और मांग की जाएगी। ताकि दोनों को आमने सामने बैठाकर पूछताछ की जा सके।

केजरीवाल के गिरफ्तारी के खिलाफ कोलकाता में आम आदमी पार्टी देशभर में प्रदर्शन कर रही है। दिल्ली के ITO पर हो रहे प्रदर्शन में आप नेता अतिशि को पुलिस ने हिरासत में लिया है। कोलकाता में बीजेपी के पश्चिम बंगाल हेडक्वार्टर सामने प्रदर्शन किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top